लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आए, 84 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 11:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,38,194 हो गई है जबकि इस महीने चौथी बार एक दिन में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की तादाद 100 से कम रही है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 84 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,080 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,34,505 हो गई है, जिसके साथ ही संक्रमण से उबरने की दर 97.20 तक पहुंच गई है जबकि कोविड-19 मृत्युदर फिलहाल 1.43 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या दो लाख से कम है।

आंकड़ों में बताया गया है कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,48,609 है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.37 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 23 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सात फरवरी तक कुल 20,19,00,614 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। रविवार को  5,32,236 नमूनों की जांच की गई।

देश में एक दिन में कोविड-19 से मौत के 84 मामले सामने आए हैं, जिनमें से महाराष्ट्र से 30, केरल से 19, छत्तीसगढ़ से छह, पश्चिम बंगाल से पांच, उत्तराखंड से चार, कर्नाटक से तीन, दिल्ली, गोवा, हरियाणा और पंजाब से सामने आए दो-दो मामले शामिल हैं।

भारत में कोविड-19 से अब तक कुल 1,55,080 रोगियों की जान चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 51,310, तमिलनाडु में 12,383, कर्नाटक में 12,236, दिल्ली में 10,879, पश्चिम बंगाल में 10,207, उत्तर प्रदेश में 8,687 और आंध्र प्रदेश में 7,159 रोगियों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में रोगी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह