लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में बेटे ने मां के शव को फुटपाथ पर छोड़ा, अंत्येष्टि के लिए नहीं थे पैसे

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:15 IST

कंबल में शव लिपटा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला इलाके में भीख मांगती थी।महिला अपने बेटे के साथ रहती थी जो एक अपार्टमेंट में चौकीदार है। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंत्येष्टि के लिए पैसे नहीं थे।

हैदराबाद: यहां के बंजारा हिल्स इलाके में 70 वर्षीय महिला के शव को उसके बेटे ने कथित तौर पर फुटपाथ पर छोड़ दिया था। पुलिस ने रविवार को कहा कि चार दिन तक बुखार आने के बाद महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे ने दावा किया कि उसने मां के शव को एक कंबल में लपेटकर छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कंबल में शव लिपटा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला इलाके में भीख मांगती थी और बाद में यह भी पता चला कि वह अपने बेटे के साथ रहती थी जो एक अपार्टमेंट में चौकीदार है।

उन्होंने कहा कि बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंत्येष्टि के लिए पैसे नहीं थे और बुखार से मौत होने के कारण इमारत के मालिक उसके लिए समस्या खड़ी कर सकते थे, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। भाषा शफीक मानसी मानसी

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए