लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी पर बेबाकी से बोले राहुल, लव लाइफ पर भी दिया जवाब

By भारती द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 12:43 IST

फिलहाल देश में भय और घृणा का माहौल बन गया है। सॉफ्ट हिंदुत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच एक अंतर है। बीजेपी वाले परेशान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि मंदिरों में जाने का अधिकार सिर्फ उनका है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (5 अक्टूबर) को हिंदुस्तान लीडरशिप समिट का हिस्सा थे। समिट में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि राहुल ने अपनी पार्टी की गलतियों पर भी खुलकर बात की और माना कि वो बेहतर कर सकते हैं। राहुल के साथ इस इवेंट में सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

कांग्रेस सरकार यानी अपनी सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एम्स ज्यादा बनाना जरूरी नहीं है बल्कि नई और अपग्रेडेड तकनीक का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है। इस बात के लिए मैं अपनी सरकार की आलोचना करता हूं। हम और बेहतर कर सकते थे।

वहीं उन्होंने कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग पूरे देश पर एक विचार थोपने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल देश में भय और घृणा का माहौल बन गया है। सॉफ्ट हिंदुत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच एक अंतर है। बीजेपी वाले परेशान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि मंदिरों में जाने का अधिकार सिर्फ उनका है। वहीं बीजेपी के जीएसटी पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि यूपीए ने अच्छी कल्पना की थी। जो सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, छोटे व्यवसाय जीएसटी से खुश नहीं हैं। 

मां सोनिया से उन्होंने क्या सीखा है, इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि मैंने अपनी मां से सब्र के साथ बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि मेरी मां यानी की सोनिया गांधी दिल से काम लेती हैं, जबकि मैं दिमाग से। राहुल से जब इशारों-इशारों में उनकी लव लाइफ के बारे में ये पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान है तो कांग्रेस अध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए सवाल से बचने की कोशिश करते दिखे। फिर उन्होंने गोलमटोल सा जवाब देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत से लोग खास हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल