लाइव न्यूज़ :

घर बैठे जांच: किट जारी करने से पहले माय लैब एक करोड़ यूनिट का निर्माण करेगी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:14 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई घर बैठे ही कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए किट तैयार करने वाली मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन्स ने कहा कि एक जून को राष्ट्रीय स्तर पर इस किट को जारी करने से पहले वह एक करोड़ यूनिट का भंडारण करेगी ताकि बाजार में वृहत स्तर पर यह उपलब्ध हो सके। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुणे की इसी कंपनी ने पिछले साल पहला स्वदेशी आरटी-पीसीआर किट भी तैयार किया था।

घर में खुद से जांच सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस किट को ‘कोविसेल्फ’ कहा गया है और यह संक्रमण के लक्षण दिखाने वाले मरीजों में 15 मिनट के भीतर जांच परिणाम दिखा सकता है। जांच क्षमता को बढ़ाने के क्रम में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार शाम में इस किट को मंजूरी दे दी। इसकी प्रति यूनिट कीमत 250 रुपये है। इसके जरिए यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि मरीज जल्द से जल्द पृथकवास में रहना शुरू कर दे और संक्रमण का प्रसार इस तरह कम हो सके।

इस कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक श्रीकांत पटोले ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम लोनावाला में अपने केंद्र में 10 लाख यूनिट का उत्पादन एक दिन में कर रहे हैं। अगले 10 दिन में हमारे पास एक करोड़ यूनिट बनकर तैयार जाएगी और तब इसे हम राष्ट्रीय स्तर पर एक जून को जारी करेंगे। इस भंडारण का मक़सद है कि जब यह जारी हो तो लोगों को उपलब्ध हो सके।’’

उन्होंने बताया कि कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में इसके निर्माण से संबंधित कच्चा माल मौजूद है और अगले पखवाड़े तक रोजाना उत्पादन को 15 लाख यूनिट तक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस तरह के किट बनाने का काम धीमा पड़ गया था क्योंकि महामारी की पहली और दूसरी लहर के बीच मामलों की संख्या में ठहराव सा आ गया था लेकिन कंपनी ने दूसरी लहर के बाद इस संबंध में अपने प्रयास बेहद तेज कर दिए और अगर तीसरी लहर से देश प्रभावित होता है तो यह उत्पाद बेहद उपयोगी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं