लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कुछ मरीजों में काले कवक का संक्रमण मिला, सरकार को राज्यस्तरीय समिति बनानी चाहिएः सैलजा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 23:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 मई कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ हुए कुछ मरीजों में काले कवक (फंगस) की बीमारी सामने आई है और उन्होंने इन मामलों की निगरानी के लिए सरकार से चिकित्सकों की राज्यस्तरीय समिति गठित करने की मांग की।

कुछ मरीजों में काले कवक के मामले मिलने पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''राज्य के सभी जिलों में इस तरह के मरीजों की स्थिति की निगरानी के लिए चिकित्सकों की राज्यस्तरीय समिति गठित की जानी चाहिए और साथ ही उन लोगों को चिह्नित किया जाना चाहिए जिनके इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका है और उनका जल्द से जल्द उपचार शुरू किया जाना चाहिए।''

यहां जारी एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा, ''साथ ही, काले कवक की बीमारी की चपेट में आए मरीजों के पूरे उपचार और दवाओं का खर्च हरियाणा सरकार को वहन करना चाहिए।''

म्यूकोरमाइकोसिस, एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक कवक संक्रमण है, जो अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सैलजा ने आरोप लगाया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में काले कवक के संक्रमण (म्यूकोरमाइकोसिस) के 40 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि खबरों के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित 12 लोगों का फरीदाबाद में उपचार चल रहा है और गुरुग्राम में इस रोग के 14 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि करनाल, फतेहाबाद और अन्य जिलों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!