लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में बदमाशों ने की हवा में फायरिंग, नाराज लोगों ने दो को पीट- पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:28 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), आठ नवंबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में सोमवार को विवाद सुलझाने बैठी पंचायत के दौरान कुछ बदमाशों द्वारा दखल देने और हवा में गोली चलाने से नाराज ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पीट-पीट मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले के धरमपुरा गांव में दो परिवारों के बीच युवक और युवती को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में युवक के साथ मारपीट हुई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी, ग्रामीण) जयराज कुबेर ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए गांव में पंचायत का आयोजन किया गया जहां बदमाश लखन गडरिया अपने गिरोह के साथ स्थानीय ग्रामीणों को धमकाने के लिए पहुंच गया और हवा में फायरिंग शुरु कर दी।

उन्होंने कहा कि गडरिया की इस हरकत से क्रोधित ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर कर उनपर धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें गडरिया और उसके साथी राजपाल बघेल की मौत हो गई जबकि अन्य बदमाश मौके से भाग निकले।

कुबेर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों पर हमला करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र