लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भंडारे का भोजन खाकर करीब 50 लोग बीमार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 23:42 IST

Open in App

ग्वालियर(मप्र),10 अक्टूबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में भंडारे का भोजन करने के बाद करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार की शाम ग्वालियर के हस्तिनापुर के गांव डामौरा में हुई। बीमार लोगों को ग्वालियर के मुरार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसमें पांच मरीजों की हालत गंभीर बन हुई है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम गांव के बलवंत सिंह गुर्जर के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भोजन करके जब लोग अपने घर पहुंचे तो उन्हें उल्टियां, पेट दर्द एवं दस्त की दिक्कत होने लगी।

मुरार अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि ‘खाद्य विषाक्तता’ के कारण करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें से पांच मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि गांव में अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मियों की टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए