लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुरुग्राम के 9 कोरोना हॉटस्पॉट को घोषित किया गया कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाकर की जाएगी टेस्टिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 10, 2020 10:43 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुरुग्राम के 9 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अब ये इलाके पूरी तरह से सील रहेंगे। लोगों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दूध, राशन, सब्जियां और दूसरी जरूरी चीजें रोजामा घरों तक पहुंचाई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुग्राम के 9 इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।गुरुग्राम नगर निगम और डिस्ट्रिक्टस फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर्स के जरिए जरूरी सामानों की होगी सप्लाई

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के नौ कोरोना हॉटस्पॉट को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। दरअसल, बुधवार (8 अप्रैल) को गुरुग्राम से 12 कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिसके चलते जिला प्रशासन ने गुरुवार (9 अप्रैल) शाम 9 कंटेन्मेंट जोन बनाने का फैसला लिया था। वहीं, अब जिलाधिकारी के आदेश के बाद इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब यहां स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर-घर जाकर सबकी टेस्टिंग करेगी।

जिला प्रशासन के एक बयान के अनुसार, कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप की वजह से जिला प्रशासन ने इन 9 इलाकों को सील कर दिया है, ताकि कोरोना वायरस अपनी गिरफ्त में और लोगों को न ले सके। गुरुग्राम प्रशासन के आदेश के बाद सेक्टर 9, निर्वाण कंट्री, पालम विहार, इमर पाम गार्डंस, लैबर्नम सोसायटी, सेक्टर 39, फिजालीपुर झरसा गांव, पटौदी का वार्ड 11 और सोहना का रायपुर गांव को पूरी तरह से सील करते हुए इन्हें कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

गुरुग्राम प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि जिले में कई सारे कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके कारण नीचे दिए गए इलाकों को अब कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा रहा है। ऐसे में अब पर्याप्त संख्या में टीमों का गठन नियंत्रण क्षेत्र के भीतर आने वाले लोगों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग या थर्मल स्कैनिंग करने के लिए किया जा रहा है। 

वहीं, इन इलाकों में जरूरी सामान की सप्लाई जोनल एडमिनिस्ट्रेटर के जिम्मे होगी। इसमें गुरुग्राम नगर निगम और डिस्ट्रिक्टस फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर्स उनकी मदद करेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि सील किए गए क्षेत्रों में जनता आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी। बता दें, सील किए गए सभी इलाकों को नगर निगम द्वारा पूरी तरह से साफ़ किया जाएगा।

मालूम हो, हरियाणा से अब तक कोरोना वायरस के कुल 169 मामले सामने चुके हैं, जिसमें से 106 वो मामले हैं जिन्होंने दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सगुरुग्रामहरियाणासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया