लाइव न्यूज़ :

गुजरात में मोदी मंगलवार को कुछ परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में कच्छ के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जिले में धोरदो के किसानों और कलाकारों के साथ संवाद करेंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति में सोमवार को बताया गया कि मोदी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में खावडा में विश्व के सबसे बड़े मिश्रित नवीन ऊर्जा पार्क , और अरब सागर तट के पास मांडवी में खारे पानी को इस्तेमाल योग्य बनाने वाले एक संयंत्र का डिजिटल तरीके से शिलान्यास करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 30,000 मेगावाट का मिश्रित नवीन ऊर्जा पार्क में सौर पैनल और पवनचक्की की मदद से ऊर्जा पैदा की जाएगी।

वह कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में खारे पानी को इस्तेमाल योग्य बनाने वाले चार और संयंत्रों का शिलान्यास करेंगे ।

वह कच्छ जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, सरहद डेयरी द्वारा स्थापित किए जाने वाले एक संयंत्र का भी शिलान्यास करेंगे। इस संयंत्र में दो लाख लीटर दूध को प्रशीतित करने की क्षमता होगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि वह केंद्र की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास करेंगे । प्रधानमंत्री के शाम में नयी दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल