लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Gujarat: गुजरात में कोरोना से चार और लोगों की मौत, अब तक कुल 1,851 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 14:26 IST

 गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 67 तक पहुंच गया है। मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि चार में से दो लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है जबकि दो लोगों की मौत सूरत में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई है।राज्य में इस संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 67 तक पहुंच गया है।

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 67 तक पहुंच गया है। मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि चार में से दो लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है जबकि दो लोगों की मौत सूरत में हुई है। इनमें से तीन मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में 59 वर्षीय और 54 वर्षीय दो लोगों की मौत हुई जबकि सूरत में 70 वर्षीय एक व्यक्ति और 80 वर्षीय एक महिला की मौत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन कोविड-19 मरीजों में ज्यादातर पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे । अब तक सिर्फ सात मृतक ही ऐसे हैं (कुल मौत का 10.44 फीसदी) जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी या वो खतरे वाले श्रेणी में नहीं थे।’’ अधिकारी ने बताया कि ऐसे भी मरीज हैं जो कई बीमारियों से पहले से ग्रसित थे और कुल मौतों का यह 50 फीसदी है।'' वहीं राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,851 तक पहुंच गई।

जयंती रवि ने बताया कि इन मरीजों में से 91 अहमदाबाद के हैं। शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 1,192 पहुंच गई है। छह नए मामले अरावली जिले से है। इसके अलावा कच्छ, महीसागर, पंचमहल, राजकोट और सूरत से दो-दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक-एक मामला वडोदरा और मेहसाना से है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 106 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में कुल 1,676 सक्रिय मामले हैं और 14 मरीज नाजुक स्थिति में हैं और 1,662 लोगों की हालत स्थिर है। 

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं