लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में हमलावरों ने सोते समय युवक पर तेल डालकर आग लगाई, मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:59 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), तीन अप्रैल गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात हमलावरों ने कथित रूप से सोते हुए युवक पर तेल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को 22 वर्षीय राकेश चौरसिया अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी करीब एक बजे कुछ अज्ञात बदमाश आए और उस पर तेल डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने शुक्रवार को चौरसिया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के चाचा की लिखित शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि राकेश पुलिस और भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और 21 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। उसके बड़े भाई बीएसएफ में हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान ठोस नहीं हैं और कई बातें झूठी लग रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos