लाइव न्यूज़ :

गैरसैंण में भाजपा सरकार ने गर्मियों में एक दिन का भी उत्तराखंड विधानसभा का सत्र नहीं करवाया:सिंह

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:23 IST

Open in App

देहरादून, दो दिसंबर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गर्मियों में एक दिन का भी विधानसभा सत्र न करने के लिए बृहस्पतिवार को तीखा हमला बोला ।

यहां विधानसभा में एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा कि यह विचित्र बात है कि राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा देने के बावजूद वहां गर्मियों में एक दिन का भी सत्र आहूत नहीं किया ।

उन्होंने राज्य सरकार की इस बात के लिए भी आलोचना की कि पहले गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र का स्थान बदलकर अब देहरादून कर दिया गया । विधानसभा का सत्र नौ और 10 दिसंबर को देहरादून में बुलाया गया है ।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस और पुजारियों के विरोध के बावजूद सरकार ने अपने अहंकार में देवस्थानम अधिनियम पारित करवा लिया लेकिन फिर उसे इसे वापस लेना पडा। उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्होंने सत्ता में आने पर 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था लेकिन अब तक उन्होंने उसे पूरा नहीं किया ।

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए ​कहा कि उसने विवाह समारोहों में शामिल होने वालों की संख्या 200 तक सीमित कर दी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां चार दिसंबर को होने वाली रैली में एक लाख लोगों के आने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल