लाइव न्यूज़ :

केसीबीसी परिवार कल्याण योजना के पक्ष में, कहा कि ईसाइयों की घटती आबादी चिंताजनक

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:12 IST

Open in App

कोच्चि, 10 अगस्त केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) राज्य में पांच या उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करने वाले कैथोलिक गिरजाघर के समर्थन में आगे आई है। केसीबीसी ने कहा कि ईसाई समुदाय की घटती आबादी ‘चिंता का विषय’ है।

केसीबीसी ने एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1950 के दशक में ईसाई समुदाय की आबादी 24.6 प्रतिशत थी जो घटकर अब 17.2 प्रतिशत हो गई है। इसने कहा, ‘‘यह चिंता की बात है कि ईसाइयों के बीच जन्म दर घट रही है और समुदाय का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।’’

काउंसिल ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया, ‘‘1950 के दशक में ईसाइयों की आबादी 24.6 प्रतिशत थी लेकिन अब यह गिरकर 17.2 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में राज्य में ईसाइयों की जन्म दर सबसे कम 1.8 प्रतिशत है।’’ केसीबीसी ने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों में विभिन्न डायेसेस अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए हैं।

जुलाई के अंत में सायरो-मालाबार गिरजाघर के पाला डायोसेस के अंतर्गत फैमिली अपोस्टोलेट ने वर्ष 2000 के बाद विवाह करने वाले और पांच या उससे अधिक बच्चों वाले दंपतियों को 1,500 रुपये की मासिक आर्थिक मदद देने का फैसला किया। केसीबीसी की दो अगस्त से छह अगस्त के बीच हुई बैठक में समुदाय से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बिशप काउंसिल ने मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टैन स्वामी के निधन पर भी चिंता जताई, जिन्हें खराब स्वास्थ्य के बावजूद जमानत नहीं मिली थी और हिरासत में ही उनकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग