लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में पड़ोसी के कुत्ते से बचने के चक्कर में तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:49 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 28 जून फरीदाबाद स्थित सैनिक कॉलोनी में पड़ोसी के पालतु कुत्ते से बचने के चक्कर में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद की अचीवर्स सोसायटी में गिरीश माथुर का परिवार छठी मंजिल पर रहता है और उनका बेटा समीर माथुर (40) रविवार को किसी काम से बाहर जा रहा था।

प्रवक्ता के अनुसार समीर माथुर सीढिय़ों से उतर रहा था और जब वह चौथी मंजिल पर पहुंचा तो वहां रहने वाले संजीव भदौरिया का जर्मन शैफर्ड कुत्ता उसके पीछे पड़ गया। समीर कुत्ते से बचने के लिए नीचे की तरफ भागा।

संजीव भदौरिया का कहना है कि कुत्ते से बचने के दौरान संतुलन बिगडऩे के कारण समीर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इसमें उसे काफी चोटें लगीं। उसे इलाज के लिए नजदीक के एशियन अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फरीदाबाद पुलिस ने गिरीश माथुर की शिकायत पर संजीव भदौरिया के खिलाफ लापरवाही की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए