लाइव न्यूज़ :

दुमका में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र घुमाया, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 08:45 IST

Open in App

दुमका (झारखंड), 30 सितंबर झारखंड के दुमका जिले में अवैध प्रेम संबंध के आरोप में एक विवाहित महिला और पुरुष को ग्रामीणों ने गांव में कथित तौर पर निर्वस्त्र लगभग एक किलोमीटर तक घुमाया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव की है, जबकि विवाहेतर संबंध का आरोपी पुरुष पड़ोसी कुलहड़िया गांव का रहनेवाला है। महिला और पुरुष दोनों ही विवाहित हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके आपस में विवाहेतर संबंध हैं।

मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि अवैध प्रेम-प्रसंग के आरोप में सोमवार शाम दोनों श्रमिक युवक-युवती को निर्वस्त्र गांव में घुमाया गया। दोनों ने मंगलवार सुबह मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

अंबर लकड़ा ने बताया कि घटना के संबंध में मुफस्सिल थाने में दोनों पीड़ितों ने लगभग 50 लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ हर हालत में कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos