लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुर में बदमाशों ने घर में घूसकर लूटपाट को दिया अंजाम

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में कुछ नकाबपोश बदमाश एक घर में दाखिल हो गए और घर में मौजूद 17 वर्षीय लड़की को धमकाकर करीब 10 लाख रुपये नकद और गहने लूट लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की शाम को उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता अपनी दुकान पर थे।

उन्होंने बताया कि तीन-चार अज्ञात लोग कथित तौर पर घर में दाखिल हुए और चाकू के बल पर लड़की को कोने में बैठने को कहा और इसके बाद अलमारी की तलाशी ली।

पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लड़की ने अपने चाचा को संपर्क किया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस घटना में लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। परिवार के मुताबिक घर से करीब 10 लाख रुपये नकद और कुछ गहने गायब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू