दिल्ली में कब तक रहेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने दी जानकारी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2022 14:40 IST2022-12-27T14:40:37+5:302022-12-27T14:40:37+5:30

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है।

In Delhi, the lowest temp of 4.0 degrees celsius was recorded at Aya Nagar IMD prediction | दिल्ली में कब तक रहेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने दी जानकारी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में कब तक रहेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने दी जानकारी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

Highlights दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाआईएमडी ने कहा, 28 दिसंबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगीपंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। दिल्ली में भी सर्दी का सितम जारी है। शीत लहर से ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को इससे छुटकारा कब मिलेगा, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के आया नगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर के बाद से महत्वपूर्ण सुधार होगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगी। 

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि ठंड का प्रकोप मुख्य रूप से दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी यूपी में है। जबकि उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर को सुधार होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होगी। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को उत्तर पंजाब में बूंदाबांदी होने की संभावना है और फिर 31 दिसंबर-1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनेगी। 

Web Title: In Delhi, the lowest temp of 4.0 degrees celsius was recorded at Aya Nagar IMD prediction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे