लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कंटेनर ट्रक पलटकर ऑटो रिक्शा पर गिरा, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर मध्य दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम के समीप शनिवार सुबह एक कंटेनर ट्रक पलटकर एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में से शव निकाले गए और हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो मृतकों की पहचान शास्त्री पार्क निवासी सुरेंद्र कुमार यादव और उसके रिश्तेदार जय किशोर के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गया। पुलिस के एक गश्ती दल ने सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर दुर्घटना की जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि स्टेडियम के गेट-16 के सामने रिंग रोड पर एक बड़ा ट्रक पलट गया। ऑटो रिक्शा को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रक के मालिक जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि चावल से लदा यह ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो आ रहा था। इसमें 35 टन से अधिक वजन का सामान था।

पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह