लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कंटेनर ट्रक पलटकर ऑटो रिक्शा पर गिरा, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर मध्य दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम के समीप शनिवार सुबह एक कंटेनर ट्रक पलटकर एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान ऑटोरिक्शा चालक सुरेंद्र यादव (40) और उनके रिश्तेदार जय यादव (32), कोमल सिंह (35) और उनके रिश्तेदार टाटा प्रकाश (13) के रूप में हुई है। सुरेंद्र यादव और उनके रिश्तेदार बिहार के मधुबनी जिले के रहनेवाले थे। जबकि, सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा के और उनके रिश्तेदार उत्तर प्रदेश के जलालपुर के निवासी थे।

कंटेनर ट्रक के चालक की पहचान मथुरा के प्रतीश चौधरी (29) और उसके सहायक नीतीश (24) के रूप में हुई, जिन्हें तुगलकाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि स्टेडियम के गेट-16 के सामने रिंग रोड पर एक ट्रक पलट गया। ऑटो रिक्शा को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों को लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेजा गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रक के मालिक जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि चावल से लदा यह ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो आ रहा था। इसमें 35 टन से अधिक वजन का सामान था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतकों के परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित