लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से मौत के बढ़ते मामलों के बीच कब्रिस्तान में अब लाशों को दफनाने की जगह कम पड़ रही है

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों की मौत की घटनाएं बढ़ने के बीच आईटीओ के करीब स्थित दिल्ली के सबसे बड़े कब्रिस्तान में अब शवों को दफनाने की जगह कम पड़ रही है, क्योंकि कोविड-19 से मरने वाले एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के मरीजों को भी यहीं दफनाया जा रहा है। इसका प्रबंधन करने वाले एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कब्रिस्तान अहले इस्लाम के सचिव हाजी मियां फैयाजुद्दीन ने कहा, ‘‘इसके लिए कुछ व्यवस्था होनी चाहिए कि कोविड-19 से मरने वालों को उनके आस-पास के कब्रिस्तानों में दफनाया जाए और उनके रिश्तेदारों को यहां न आना पड़े क्योंकि यहां जगह सीमित है,"

उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखेगी कि शहर के अन्य इलाकों के शवों को दफनाने के लिए उन्हें इस कब्रिस्तान में न भेजा जाए।

फैयाजुद्दीन ने कहा कि कब्रिस्तान प्रबंधन के सामने एक समस्या यह है कि उसे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे पड़ोसी शहरों के रोगियों के शवों को दफनाने के लिए भी जगह देनी पड़ती है, जिनकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन सीमित जगह एक वास्तविक मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि जगह का मुद्दा फिलहाल उतना गंभीर नहीं है, लेकिन अगर शवों के दफनाने की मौजूदा दर जारी रहती है, तो करीब दो महीनों में कठिनाई हो सकती है।

फैयाजुद्दीन ने कहा, "हमें इन दिनों कोविड-19 मृतकों के लगभग 4-5 शव मिल रहे हैं। सितंबर में कुल 67, अक्टूबर में 57 और नवंबर में अब तक 50 कोविड-19 मृतकों को यहां दफनाया गया है।"

लगभग 50 एकड़ में फैले आईटीओ कब्रिस्तान में कोविड-19 मृतकों को दफनाने का काम अप्रैल में शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के कारण 121 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू