लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क मिलेगा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर में 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को नि:शुल्क कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी और 1. 34 करोड़ खुराकों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार टीकों की खरीद और लोगों को टीका लगाने की गति तेज करने के लिए प्रयास करेगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम यथाशीघ्र बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं।’’

केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 टीकों की कीमत एक ही होनी चाहिए और उन्होंने केंद्र से कीमतें कम करने की अपील की।

उन्होंने टीका उत्पादकों से कीमतें कम करने की अपील करते हुए कहा कि यह मानवता की मदद करने का समय है, लाभ कमाने का नहीं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ एक उत्पादक ने कहा कि वह राज्यों को 400 रुपये में टीका उपलब्ध कराएगा और दूसरे ने कहा कि वह 600 रुपये में टीका मुहैया कराएगा और दोनों ने कहा कि वे 150 रुपये की दर से केंद्र को टीका मुहैया कराएंगे। मेरा मानना है कि कीमतें एक होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए केंद्र को अगर जरूरी हो तो कीमतों को नीचे लाने के लिए टीके की अधिकतम कीमत तय करनी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी खबर है कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में भी संक्रमण और मौतें हो रही हैं और उन्होंने इस वर्ग के लिए भी उचित टीका विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि महामारी में टीका समाधान के रूप में सामने आया है।

केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि इंग्लैंड महामारी की लहर और तीव्रता को बड़े पैमाने पर टीकाकरण से सीमित करने में सफल हुआ।

उन्होंने कहा कि अगर सभी का टीकाकरण होता है तो यह संक्रमण आम बीमारी की तरह हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो