लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक शख्स ने पुलिस को फोन कर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय शख्स को उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ अरमान के तौर पर की गई है और आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना ‘‘चाहता’’ है। उन्होंने बताया कि वह नशे का आदी है और उसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसे 2018 में हत्या के एक मामले में यहां भेजा गया था। ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार आधीरात को 112 नंबर पर पीसीआर को फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसका तुरंत पता लगा लिया गया और जिला पुलिस ईकाई के साथ नंबर साझा किया गया जिसने फोन करने वाले व्यक्ति के खजूरी खास में होने का पता लगाया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सलमान फोन करने के वक्त नशे में था। उसके पिता ने रात करीब दस बजे उसे डांटा था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना ‘‘चाहता’’ है। यह पूछने पर कि जेल क्यों जाना चाहता है, इस पर उसने कहा, ‘‘वहीं मन लगता है मेरा।’’

उन्होंने कहा कि सलमान ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे नशे की लत है और उसने बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे थोड़ा नशा किया था।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोई कानूनी कार्रवाई करने से पहले प्रोटोकॉल के मुताबिक खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के साथ उससे पूछताछ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित