लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18-44 साल उम्रवर्ग में 20 फीसद लोगों को लगा कोविड-19 टीका: आतिशी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए खुराकों की अनुपलब्धता के चलते संबंधित टीकाकरण केंद्रों के कई दिनों तक बंद रहने के बावजूद इस श्रेणी में 20 फीसद लोगों को कोविड-19 टीका लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि शहर फिर टीकों की कमी से जूझ रहा है और कुछ टीकाकरण केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे। उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘ खुराकों की कमी के चलते टीकाकरण केंद्रों के कई दिनों तक बंद रहने के बावजूद अबतक दिल्ली के 20 फीसद युवाओं को टीका (पहली खुराक) लग चुका है।’’

सरकारी आंकड़े के हिसाब से दिल्ली में 18-44 साल उम्र वर्ग में 13,66,731 पहली खुराक और 99,046 दूसरी खुराक दी गयी हैं। दिल्ली में तीन मई को इस उम्र वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इस श्रेणी में करीब 92 लाख लोग कोविड-19 टीका लेने के पात्र हैं।

आतिशी ने कहा कि सोमवार सुबह की स्थिति के अनुसार दिल्ली में 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए कोवैक्सीन की 18000 और कोविशील्ड की 42000 खुराक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों को जिन केंद्रों पर कोविशील्ड लगाया जा रहा है, उनमें से आधे से अधिक मंगलवार को बंद रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 जून को 14448 खुराक लगायी जा सकीं क्योंकि रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद थे। शहर में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के साथ ही अब तक टीके की 60,88,649 खुराक लगायी जा चुकी हैं। उनमें से 14,42,899 लोगों को दोनों खुराक लग गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों