लाइव न्यूज़ :

टीके, कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर अमेरिकी कंपनियों, प्रशासन के सम्पर्क में हैं : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अमेरिकी टीका विनिर्माताओं के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद को लेकर सम्पर्क में है तथा देश में टीके के उत्पादन के लिये कच्चा माल एवं अन्य तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये अमेरिकी प्रशासन से भी संवाद कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से सप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी । उनसे अमेरिकी कंपनियों से टीके की खरीद के बारे में सवाल पूछा गया था।

टीके के निर्यात के प्रश्न पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशों में टीकों की आपूर्ति के बारे में बात करना ठीक नहीं होगा, इस समय घरेलू मांग पर ध्यान है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार टीका उत्पादन को बढ़ाने के लिये सभी प्रयास कर रही है जिसमें घरेलू स्तर पर टीके का उत्पादन बढ़ाने तथा विदेशों से आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल हैं ।

बागची ने कहा कि हम मॉडर्ना, फाइजर जैसे अमेरिकी टीका विनिर्माताओं के साथ सम्पर्क बनाए हुए हैं । हम अमेरिकी प्रशासन के भी सम्पर्क में हैं ताकि भारत में टीके के उत्पादन के लिये कच्चे माल एवं अन्य तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके ।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान इस विषय को उठाया गया था ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ तेजी से टीकाकरण के माध्यम से महामारी से निपटना हमारे साझा हित में है।’’

बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों से टीके की मांग एवं टीके के निर्यात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टीका उपलब्ध कराने सहित दूसरे देशों को कोविड से मुकाबला करने में मदद के लिये भारत आगे रहा है ।

उन्होंने कहा, लेकिन इस समय घरेलू मांग पर ध्यान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे