लाइव न्यूज़ :

अंगरक्षक की मौत की जांच के सिलसिले में सीआईडी ​​की टीम इस सप्ताह दूसरी बार अधिकारी के घर पहुंची

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:45 IST

Open in App

कांठी (पश्चिम बंगाल), 17 जुलाई पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​के अधिकारी भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी के सुरक्षाकर्मी की तीन साल पहले हुई अप्राकृतिक मौत की जांच के सिलसिले में आवश्यक जांच करने शनिवार को एक सप्ताह में दूसरी बार नेता विपक्ष घर पहुंचे। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीआईडी अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने शुभव्रत चक्रवर्ती की कथित आत्महत्या की घटना का दृश्य तैयार किया।

राज्य सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी चक्रवर्ती ने साल 2018 में कथित रूप से अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। उनकी पत्नी सुपर्णा ने हाल में शिकायत दाखिल कर मौत की जांच नए सिरे से करने की मांग की थी।

आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी के अनुसार, घटना की बेहतर समझ के लिए अधिकारियों ने एक 'स्केच मैप' तैयार किया है।

उन्होंने कहा, ''हम विवरण का खुलासा नहीं कर पाएंगे। हम केवल इतना कह सकते हैं कि हमें भवन के निवासियों के किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। यदि आवश्यक हुआ तो हम अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए उस स्थान का फिर से दौरा करेंगे।''

सीआईडी अधिकारी ने कहा कि सरकारी एजेंसी ने अब तक कम से कम 11 पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है जिनमें तीन पुलिस अधिकारी और आठ कांस्टेबल शामिल हैं।

बुधवार को भी सीआईडी ​​की टीम जांच के सिलसिले में पूर्वी मेदिनीपुर जिले में अधिकारी के घर पहुंची थी।

अधिकारी के भाई और तमलुक से सांसद दिब्येंदु ने कहा, ''वे यहां 100 बार आ सकते हैं, हम सहयोग करते रहेंगे... हमने अब तक उनके सभी सवालों के जवाब देकर मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह