लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 2023 तक सभी 39 लाख ग्रामीण घरों में नल से पेयजल पहुंचाएंगे: बघेल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:30 IST

Open in App

रायपुर, 11 जुलाई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी 39 लाख ग्रामीण घरों में 2023 तक नल से पेयजल पहुंचाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अपने मासिक रेडियो संबोधन कार्यक्रम ‘लोकवाणी’ के 19वें संस्करण में बघेल ने “विकास के नए दौर” का उल्लेख किया तथा राज्य में विकास एवं कल्याण के लिए उठाये गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पहले से रिकॉर्ड संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने ‘जल जीवन मिशन’ के रूप में एक बड़े अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत 2023 तक सभी 39 लाख ग्रामीण घरों में नल के जरिये पेयजल पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रतिदिन, प्रति व्यक्ति 40 लीटर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया था जिसे अब बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए 850 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। बघेल ने कहा, “केंद्र ने जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में नल से पानी का कनेक्शन पहुंचाने की समयसीमा तय की है लेकिन छत्तीसगढ़ में हम एक साल पहले ही इस लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।”

राज्य की नई औद्योगिक नीति के लाभ का उल्लेख करते हुए बघेल ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में फूड पार्क स्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि 2018 में जब से उनकी पार्टी सत्ता में आई है, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है जिससे कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में सहायता मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो