लाइव न्यूज़ :

चतरा में हाथियों के झुण्ड ने आधी रात को महिला को कुचल कर मारा, एक अन्य को घायल किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:41 IST

Open in App

चतरा, चार अगस्त झारखंड के चतरा जिले के टंडवा वन क्षेत्र के पदमपुर के बरवाडीह स्थित तुरी मुहल्ला में आधी रात को हाथियों के झुण्ड ने जमकर उत्पात मचाया और घर में सो रही 55 वर्षीय महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । हाथियों के हमले में एक अन्य महिला घायल हो गयी।

टंडवा के वन रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने बताया कि बीती रात हाथियों के झुण्ड तुरी मुहल्ला में घरों को तोड़ा और भीतर रखें सामानों को बिखेर दिया । उन्होंने बताया कि इसके बाद घर के भीतर सो रही 55 वर्षीय महिला जमुनी देवी को कुचल दिया जिससे इस घटना में महिला की मौत हो गयी ।

पन्ना ने बताया कि वहीं हाथियों के इस हमले में एक अन्य महिला बसंती देवी के सिर पर गम्भीर चोट लग गयी जिससे वह घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

पन्ना ने बताया कि वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा के रूप में 4 लाख रु की राशी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि तत्काल सहायता राशि के रूप में परिवार को 50 हजार रुपये दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह