लाइव न्यूज़ :

चमोली में बारिश का मलबा मकानों में घुसा, पुलिस ने चार को सुरक्षित निकाला

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:29 IST

Open in App

गोपेश्वर, चार मई उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट बाजार सहित कई स्थानों पर मंगलवार को तेज बारिश के कारण हुए भूकटाव का मलबा दुकानों और मकानों में घुस गया। मलबे के कारण एक मकान में फंसे दो बच्चों समेत चार व्यक्तियों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला ।

पुलिस ने बताया कि शाम को भारी बारिश होने के बाद घाट बाजार के एक हिस्से में तीन स्थानों से भूकटाव हुआ और उसका मलबा दुकानों और मकानों में घुस गया ।

इसी दौरान एक मकान में लोगों के फंसे होने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव और राहत कार्य चलाया और मलबे में फंसे पिता और दो बच्चों सहित एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला । उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है ।

पुलिस ने बताया कि घाट के अलावा भी चमोली जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और भूकटाव हुआ जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । अचानक हो रही तेज बारिश के कारण भूकटाव और भूस्खलन का मलबा तेजी से बह रहा है।

बारिश के पानी के साथ आए मलबे से कई स्थानों पर सड़क मलबे से भर गई हैं और लोग अब घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं ।

चमोली जिले के घाट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारी चमोली को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज और बेघर हुए लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुए नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

सोमवार को भी प्रदेश के रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के बाद मलबा मकानों में घुस गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग