लाइव न्यूज़ :

चाईबासा में वन विभाग के मुंशी को नक्सलियों ने मुखबिर बताकर गोलियों से भूना

By भाषा | Updated: December 29, 2021 01:09 IST

Open in App

चाईबासा (झारखंड), 28 दिसंबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने वन विभाग में मुंशी के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय बोयराम लुगुन की पुलिस मुखबिरी के आरोप में मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि घटनास्थल पर नक्सलियों ने जेसीबी मशीन पर भी डीजल छिड़कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मृतक के शव के पास अपना पर्चा छोड़ा है जिसमें पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की बात कही गयी है। लिंडा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में यह दूसरी हत्या की है। अभी 21 दिसम्बर की रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर करार देते हुए प्रेम सुरीन नामक एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह