लाइव न्यूज़ :

"अगर बीजेपी शासित राज्यों में रेप हो रहा है तो वहां के मुख्यमंत्री कर रहे हैं क्या?" गिरिराज पर पलटवार करते हुए बोले तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2022 16:37 IST

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर भाजपा शासित राज्यों में अपराध हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है? अगर वहां बलात्कार हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है?"

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा, इस तरह के बयान से उन्हें (गिरीराज सिंह) बचना चाहिएडिप्टी सीएम ने पूछा- उत्तर प्रदेश में रोज होते हैं बड़े अपराध, क्या वहां है 'राम-राज'?उन्होंने बीजेपी का फुल फॉर्म 'बड़का झूठा पार्टी' बताया

पटना:बिहार के बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना के पीछे सीएम नीतीश कुमार का हाथ होने वाले बयान पर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने उनपर तीखा हमला करते हुए कहा, "अगर भाजपा शासित राज्यों में अपराध हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है? अगर वहां बलात्कार हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है?" ये सब गलत बात है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, इस तरह के बयान से उन्हें (गिरीराज सिंह) बचना चाहिए। केंद्र में दो-दो मंत्रालय उनके प्रभार में हैं और इस तरह का अगर बयान कर रहे हैं तो बहुत गलत बात है। बेगूसराय की घटना को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, कुछ लोग (बेगूसराय) घटना को एक अलग रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। यह 'जनता राज' है। बीजेपी का फुल फॉर्म 'बड़का झूठा पार्टी' है। वे ऐसा कभी नहीं करते जैसा वे कहते हैं, वे केवल लोगों को बांटते हैं और समाज में जहर घोलते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा किस आधार पर हमारी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उत्तर प्रदेश में रोज होते हैं बड़े अपराध, क्या वहां है 'राम-राज'?

आपको बता दें कि बेगूसराय में हुए गोलीकांड के विरोध में बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया था। इस दौरान बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंद का ऐलान करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बेगूसराय और बिहार में मौत के तांडव के बीच कुंभकर्ण की नींद में सो रही है। उन्होंने इस घटना पर सीएम का हाथ होने का आरोप लगाया।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवगिरिराज सिंहबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया