WATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2026 16:26 IST2026-04-05T16:26:21+5:302026-04-05T16:26:42+5:30

भीड़ का कथित दावा रहता है कि दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे और लोगों ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो वे भागने लगे। इस दौरान वीडियो बना रही भीड़ से लड़की की भिड़ंत भी होती है और वह चप्पल लेकर उनकी ओर दौड़ती है।

In Bihar's Saran district, an obscene video featuring a JD(U) block president and a young woman has gone viral; the pair was found in a compromising position in a field, with the woman seen running after the leader | WATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

WATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

पटना:बिहार में सारण(छपरा) जिले के मढ़ौरा के प्रखंड अध्यक्ष और एक लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में एक युवती घबराकर भागती हुई नजर आ रही है, जबकि एक व्यक्ति भी तेजी से वहां से निकलने की कोशिश करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में जदयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह दिख रहे हैं। उसी दौरान एक लड़की भी भागते नजर आती है जिसका लोग वीडियो बनाते हैं। भीड़ का कथित दावा रहता है कि दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे और लोगों ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो वे भागने लगे। इस दौरान वीडियो बना रही भीड़ से लड़की की भिड़ंत भी होती है और वह चप्पल लेकर उनकी ओर दौड़ती है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है, जबकि कुछ युवक उनका पीछा करते हैं। अचानक युवक रुकते हुए कहते हैं, “अरे गामा चाचा हैं।” इसी दौरान युवती अपना चेहरा ढकने लगती है। जब युवक उसका दुपट्टा हटाने की कोशिश करते हैं, तो वह चप्पल से मारने लगती है और वीडियो बनाने से मना करती है। 

इसके बाद नेता युवती को अपने साथ लेकर वहां से चले जाते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर गामा सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वे खेत से गेहूं की कटाई कर लौट रहे थे, तभी एक घबराई हुई लड़की उनके पास आई। उसी समय कुछ युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बाद में वे लड़की को सड़क तक छोड़ आए, जहां से वह टेंपो से चली गई। 

गामा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधी उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई की जांच किए वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रही लड़की ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि उसके साथ छेड़खानी करने की नीयत रखने वालों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है। 

अपनी सफाई में लड़की ने बताया कि वह बाजार से घर जा रही थी। उसे ऑटो नहीं मिला था जिस कारण वह पैदल ही जा रही थी। रास्ते में शौच के लिए वह एक खाली और सुनसान खेत की ओर गई जहां अचानक से कुछ युवक आ गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। खुद को बचाने के लिए वह गामा सिंह की ओर दौड़ी जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। 

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग जहां गामा सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके आचरण को सार्वजनिक जीवन की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने और लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी में असफल रहने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Web Title: In Bihar's Saran district, an obscene video featuring a JD(U) block president and a young woman has gone viral; the pair was found in a compromising position in a field, with the woman seen running after the leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे