लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, बेटी ने मां के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2021 16:05 IST

बिहार के मोतिहारी जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की बेटी ने अपनी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार के मोतिहारी जिले के उत्तरी छपराबहास पंचायत के सपहां गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की बेटी ने अपनी मां और उसके प्रेमी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मृतक गुरुदेव सहनी(45) की बडी बेटी लालचुनी देवी ने अपनी मां रीता देवी, उसके प्रेमी मेहवा गांव निवासी गणेश सहनी, मुकुरधर सहनी, राहुल सहनी, जनक सहनी सहित कुल छह लोगों पर मिलकर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पडोस के गांव मेहवा निवासी गणेश सहनी फेरी के काम से मुसवा आया जाया करता था। 

इस बीच मृतक गुरुदेव सहनी की पत्नी रीता देवी अपनी दो बेटियों को छोड उसके साथ फरार हो गई। कुछ दिन बाहर रहने के बाद दोनों अपने घर मेहवा आकर रहने लगे थे। जिसकी जानकारी सबको थी। इस बीच बुधवार को राशन लेने पीडीएस दुकानदार श्यामदेव सहनी के यहां गुरुदेव सहनी व उसकी बडी बेटी गए। जहां पॉश मशीन पर उनके अंगूठे के नहीं आने पर उसकी पत्नी रीता देवी को बुलाया गया।

वह अपने प्रेमी के घर से मुसवा पीडीएस दुकानदार के यहां अकेले आई। पॉश मशीन पर अंगूठा लगाया। उसवक्त वहां उपस्थित अन्य महिलाओं व पीडीएस दुकानदार ने भी राशन को अपने पति को देने या फिर खुद ले जाने की बात भी पूछी। जिस पर सबके सामने अपने पति के साथ रहने व उन्हीं के यहां राशन ले जाने की बात कह अपनी ब्याहता बेटी व पति के साथ अपने घर के लिए चली गई।

मृतक की बेटी ए अनुसार जहां रास्ते में बांध के समीप पहले से घात लगाए उसके प्रेमी गणेश सहनी व अन्य ने मृतक की पत्नी के सहयोग से उसकी गला दबा हत्या कर दी। वह वहां से जान बचाकर भागी। मृतक की दो बेटियां हैं। जिनमें बडी बेटी लालचुनी की शादी बेलवतिया गांव निवासी रमेश सहनी के साथ हुई है। वही छोटी बेटी(10) वर्ष अपनी बहन व पिता के साथ रहती है। फिलहाल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर गुरुदेव सहनी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे