लाइव न्यूज़ :

बिहार में रेलवे का इंजीनियर जालसाजी कर भाप इंजन को कबाड़ में बेचने की कर रहा था कोशिश

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:03 IST

Open in App

समस्तीपुर, 21 दिसंबर बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के बाहर वर्षों से खड़े भाप इंजन को फर्जी तरीके से कबाड़ के तौर पर बेचने के मामले में एक इंजीनियर को निलंबित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

समस्तीपुर रेलमंडल के प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में पूर्णिया जिला के बनमनखी के इंजीनियर राजीव रंजन झा सहित सात लोगों के खिलाफ रविवार देर शाम एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि समस्तीपुर डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा 14 दिसंबर को एक हेल्पर सुशील यादव के साथ पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़े उक्त पुराने भाप इंजन को गैस कटर से कटवाते हुए पाए गए थे। जब पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पुलिस चौकी के प्रभारी एमएम रहमान ने झा को रोका तो उन्होंने डीजल शेड के मंडल अभियंता का पत्र दिखाते हुए कहा कि उक्त इंजन का कबाड़ वापस डीजल शेड ले जाना है।

अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में झा ने मेमो भी जारी किया, अगले दिन सिपाही संगीता ने कबाड़ ढोने वाले वाहनों के प्रवेश की एंट्री देखी लेकिन उसपर कबाड़ नहीं लदा पाने पर जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इस संबंध में आरपीएफ द्वारा की गयी छानबीन के दौरान मंडल अभियंता ने बताया कि इंजन का कबाड़ लाने के लिए डीजल शेड से कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

इस मामले को लेकर डीआरएम के निर्देश पर डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी सहित तीन रेलकर्मियों को भी लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग