बिहार में भारत जोड़ो के बदले में आपस में हाथ-पैर तोड़ने पर आमदा हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2023 18:47 IST2023-02-12T18:47:03+5:302023-02-12T18:47:03+5:30

शुक्रवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि आज पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

In Bihar, Congress workers fights during Bharat Jodo Yatra | बिहार में भारत जोड़ो के बदले में आपस में हाथ-पैर तोड़ने पर आमदा हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता

बिहार में भारत जोड़ो के बदले में आपस में हाथ-पैर तोड़ने पर आमदा हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता

Highlightsरविवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गएकांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सामने भिड़े कार्यकर्ताकार्यकर्ताओं के बीच एकाएक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई

पटना: बिहार में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेसी आपस में ही नही जुड़ पा रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे एक दूसरे का हाथ तोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि आज पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दानापुर के लोदीपुर में कार्यक्रम की शुरूआत होने से पहले ही आपस में ही कार्यकर्ता मारपीट करने लगे। हालाकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यकर्ताओं को समझाने की प्रयास करते रहे। लेकिन उनके सामने ही कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट करना शुरू कर दिया। 

युवा कांग्रेस पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष और महासचिव आपस में भिड़ गए और भारत को जोड़ने के बजाय एक दूसरे का हाथ तोड़ने की कोशिश करते नजर आए। दोनो नेताओं के एकाएक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

वहीं कांग्रेस नेता ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। जब मीडिया वाले ने हंगामा कर रहे कांग्रेस के युवा नेताओं से वजह जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि ये आपस की बात है। हम आपसे में ही निपट लेगें। लेकिन तबतक मीडया के कैमरे में भारत जोड़ो यात्रा में हाथ तोड़ने की कोशिश का वीडियो रिकार्ड हो चुका था।
 

Web Title: In Bihar, Congress workers fights during Bharat Jodo Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे