लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 2019 के मुकाबले भाजपा का मत प्रतिशत 2% से कम घटा, टीएमसी का पांच प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के मत प्रतिशत में दो प्रतिशत से कम की गिरावट हुई, जबकि तृणमूल कांग्रेस का आंकड़ा करीब पांच प्रतिशत बढ़ा।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40.7 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, और राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर सत्ताधारी टीएमसी को 43.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को विधानसभा चुनावों में 38.09 प्रतिशत वोट मिले, जबकि टीएमसी के खाते में 47.97 प्रतिशत मत गए।

इसी तरह असम में भाजपा का मत प्रतिशत 2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले विधानसभा चुनावों में 36 प्रतिशत से घटकर 32 प्रतिशत रह गया।

राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2019 के लोकसभा चुनावों के 35.44 प्रतिशत से घटकर 29.6 प्रतिशत रह गया।

तमिलनाडु में द्रमुक को 2019 के लोकसभा चुनावों में 32.76 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया। यहां अन्नाद्रमुक का मत प्रतिशत 18.4 प्रतिशत से 33.48 प्रतिशत तक चला गया।

केरल में माकपा की अगुवाई वाले एलडीएफ को 2019 के समान ही वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मत प्रतिशत में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी