लाइव न्यूज़ :

बलिया में थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:51 IST

Open in App

बलिया (उप्र) चार जून बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक ने गायों की बरामदगी के एक मामले में ढिलाई बरतने के कारण सिकंदरपुर थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर ग्राम में दो जून को एक मकान से उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने 89 गायों और चार वाहनों की बरामदगी की थी।

उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह, उप निरीक्षक लाल बहादुर, मुख्य आरक्षी गण आशीष यादव, संजय सिंह, रजनीश सिंह व प्रभाकर सिंह एवं आरक्षी रत्नाकर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस छापेमारी में गोवंश पशु बरामद होने के मामले में दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव को सौंपी गयी है ।

इस बीच रसड़ा इलाके में बृहस्‍पतिवार को एक पशु तस्कर कृष्ण यादव उर्फ मोछू को गिरफ्तार किया गया जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो