लाइव न्यूज़ :

बलिया में विद्यालय की छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से चार छात्राएं घायल

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:02 IST

Open in App

बलिया, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर टूटकर गिर जाने से चार छात्राएं घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र तहत आने वाले शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में शनिवार दोपहर को छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। जिस कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, उसमें तकरीबन 20 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस घटना में चार छात्राएं घायल हो गई।

घायलों को तत्काल कुरेजी गांव स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पांचवीं कक्षा की छात्रा ऋचा (9) और तीसरी कक्षा की अनु (7) के गंभीर रुप से घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार प्राथमिक विद्यालय वीरपुर की कुछ समय पहले ग्राम प्रधान ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत मरम्मत करायी थी। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी