लाइव न्यूज़ :

बहरीन मे पीएम मोदी ने कहा-विविधता और रंग भारत की ताकत हैं

By भाषा | Updated: August 25, 2019 06:43 IST

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और बहरीन अंतरिक्ष समेत नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करेंगे। मोदी ने कहा कि वह कल ऐतिहासिक श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे और सबके लिए समृद्धि तथा शांति की प्रार्थना करेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की विविधता और रंग उसकी ताकत हैं जो विश्व को चकित और आकर्षित करते हैं। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से सरकार द्वारा उत्पन्न किए जा रहे नए अवसरों का लाभ उठाने को कहा। खचा-खच भरे नेशनल स्टेडियम में यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बहरीन की उनकी यात्रा भले ही सरकार के प्रमुख और प्रधानमंत्री के तौर पर हो, लेकिन उनका मुख्य मकसद भारत के प्रवासियों और बहरीन के हजारों लोगों से मिलना और बातचीत करना है।

प्रधानमंत्री ने प्रवासियों से कहा, ‘‘ भारत की विविधता और रंग हमारी ताकत हैं। वे दुनिया को चकित और आकर्षित करते हैं।’’ मोदी के पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए लोगों ने अपने मोबाइल फोनों की फ्लैश लाइटें जला ली थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भारतीय प्रधानमंत्री को बहरीन की यात्रा करने में काफी समय लग गया।’’ उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह छोटे से खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। मोदी फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा पर हैं। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के तहत, भारत के बाहर और भारत में रहने वाले करोड़ों भारतीयों की सक्रिय भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ स्टियरिंग पर बैठी हुई है लेकिन देश के लोग एक्सीलेटर दबा रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ अब हर भारतीय को विश्वास है कि उसके सपने साकार हो सकते हैं। उम्मीदें एवं आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। इसी विश्वास के बल पर, मैं नए संकल्प पूरे करने में व्यस्त हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लक्ष्य ऊंचे हैं।

हमें अपनी अर्थव्यवस्था का आकार आने वाले सालों में दोगुना करके पांच हजार अरब डॉलर का बनाना है।’’ मोदी ने लोगों से पूछा, ‘‘ आप भारत में बदलाव महसूस करते हैं?’’ तो लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि भारतीय प्रवासी जल्द ही बहरीन में रुपे कार्ड से लेन-देन कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। हमारा इरादा आपको रुपे कार्ड के माध्यम से भारत में अपने घर तक पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करना है।’’ मोदी ने कहा कि ‘चंद्रयान-2’ सात सितंबर को चांद की सतह पर उतरेगा।

पूरी दुनिया आज भारत के अंतरिक्ष मिशन के बारे में चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया चकित है कि हम इतने कम बजट में अपने हुनर का इस्तेमाल करके कैसे ये परिणाम हासिल कर रहे हैं।’’ मोदी ने बहरीन के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा और कहा, ‘‘ आपकी ईमानदारी, वफादारी, काम करने की क्षमता और भारतीयों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में आपके योगदान की यहां काफी साख है। आपने अपनी कड़ी मेहनत से यहां अपने लिए एक स्थान बनाया है। हमें इस साख को मजबूत करना है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं जब भी भारतीय लोगों, भारतीय कारोबारियों और यहां बसे लोगों की तारीफ सुनता हूं तो मेरा दिल खुशी से भर जाता है।’’ उन्होंने कहा कि बहरीन के प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान भारतीय समुदाय के योगदान की तारीफ की है। मोदी ने कहा, ‘‘ बहरीन से हमारे संबंध कारोबार के रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा यह मानवीयता, मूल्यों और संस्कृति के हैं।’’ उन्होंने भारतीयों से अपने बहरीन के दोस्तों को भारत की यात्रा करने और उसे जानने का निमंत्रण देने को कहा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और बहरीन अंतरिक्ष समेत नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करेंगे। मोदी ने कहा कि वह कल ऐतिहासिक श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे और सबके लिए समृद्धि तथा शांति की प्रार्थना करेंगे। बहरीन में करीब 3,50,000 भारतीय नागरिक रहते हैं जिनमें से अधिकतर केरल के हैं। भारतीय समुदाय बहरीन की 12 लाख की आबादी का करीब एक तिहाई हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया