लाइव न्यूज़ :

बहराइच में शराबियों ने किया पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:07 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), नौ जून बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में कथित तौर पर सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने से मना करने वाले अराजक तत्वों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहे के पास स्थित बैंक शाखा के निकट बैठकर कुछ लोगों के शराब पीने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी में ड्यूटीरत आरक्षियों ने वहां पहुंचकर कथित शराबियों को अपने-अपने घर जाने को कहा।

उन्होंने बताया कि नशे में धुत उदयराज सिंह, चंदन सिंह, सर्वजीत सिंह, रवि सिंह और रवि पाठक ने पुलिस के जवानों पर लाठी, डंडा और सरिया से हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उदयराज, चंदन और सर्वजीत को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो अभियुक्त रवि सिंह व रवि पाठक बचकर भागने में सफल हो गये। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित