लाइव न्यूज़ :

बहराइच में शराबियों ने किया पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:36 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), नौ जून बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में कथित तौर पर सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर शराबियों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहे के पास स्थित बैंक शाखा के निकट बैठकर कुछ लोगों के शराब पीने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी में ड्यूटीरत आरक्षियों ने वहां पहुंचकर कथित शराबियों को अपने-अपने घर जाने को कहा।

उन्होंने बताया कि नशे में धुत उदयराज सिंह, चंदन सिंह, सर्वजीत सिंह, रवि सिंह और रवि पाठक ने पुलिस के जवानों पर लाठी, डंडा और सरिया से हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उदयराज, चंदन और सर्वजीत को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो अभियुक्त रवि सिंह व रवि पाठक बचकर भागने में सफल हो गये। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे