लाइव न्यूज़ :

बदायूं में कोतवाली प्रभारी और कांस्टेबल के खिलाफ रिश्तखोरी का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:04 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश) 11 अगस्त बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में एक व्यापारी का उत्पीड़न कर हवालात में डालने और फिर छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दातागंज कोतवाली प्रभारी और एक कांस्टेबल के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दाता गंज कस्बे में रहने वाले व्यापारी प्रिंस गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि मंगलवार दोपहर उसे फोन करके दातागंज कोतवाली बुलाया गया था। थाने जाने के बाद वहां पर तैनात प्रभारी कोतवाल ओमपाल ने अंदर बैठने के लिए कहा और धारा 151 के तहत चालान करने की बात कही।

आरोप है कि व्यापारी ने जब इसका कारण पूछा तो दारोगा ने अभद्रता की और बताया कि 151 के चालान के बाद कारण पता चल जाएगा। इसके बाद प्रिंस ने अपने मित्र भाजपा कार्यकर्ता पप्पू गुर्जर को फोन किया। जब पप्पू थाने पहुंचे तो कथित तौर पर दारोगा ओमपाल ने कांस्टेबल प्रभात के माध्यम से पांच हजार रुपए मांगे। आरोप है कि रकम देने के बाद प्रिंस को कोतवाली से छोड़ दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि व्यापारी प्रिंस गुप्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन सिंह चौहान और क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए आरोपी कोतवाली प्रभारी ओमपाल और कांस्टेबल प्रभात के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र