लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दुनिया की कोई भी ताकत अब मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकती: वेदांती

By भाषा | Updated: July 12, 2019 17:05 IST

वेदांती ने कहा, ''अयोध्या में जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दुनिया की कोई भी ताकत अब मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकती।'' जब यह पूछा गया कि यह धमकी है या सुझाव तो वेदांती बोले, ''चाहे धमकी समझिये या सुझाव .... किसी कीमत पर कोई भी, जहां राम लला विराजमान हैं, वहां मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकता।''

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों को छोड़कर सभी मुसलमान भी चाहते हैं कि राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर बने। वेदांती ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि हमारे देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव रहे।

राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दुनिया की कोई भी ताकत मस्जिद नहीं बनवा सकती।

वेदांती ने कहा, ''अयोध्या में जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दुनिया की कोई भी ताकत अब मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकती।'' जब यह पूछा गया कि यह धमकी है या सुझाव तो वेदांती बोले, ''चाहे धमकी समझिये या सुझाव .... किसी कीमत पर कोई भी, जहां राम लला विराजमान हैं, वहां मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकता।''

उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों को छोड़कर सभी मुसलमान भी चाहते हैं कि राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर बने। वेदांती ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि हमारे देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव रहे। उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड पहले ही इच्छा जता चुका है कि अयोध्या में मंदिर और लखनऊ के शिया बहुल इलाके में मस्जिद बनवा दी जाए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो कुछ है सब राम के नाम पर है और पूरे अयोध्या में बाबर के नाम का ना तो कोई मोहल्ला है ना गली है ना वार्ड। उन्होंने कहा, ''मैं सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड से कहना चाहता हूं कि जहां पर रामलला विराजमान हैं, वहां मंदिर का निर्माण होना चाहिए ... भारत में सद्भावना शांति और सांप्रदायिक सदभाव बना रहे, इसके लिए मुसलमानों को आगे आकर कहना चाहिए कि हिंदू अपना मंदिर अयोध्या में निर्माण कराएं।''

वेदांती बोले, ''बड़े अफसोस की बात है कि जिस देश में बहुतायत में हिंदू हैं, वहां के लोग मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ रहे हैं। देश के मुसलमानों को कहना चाहिए कि जो भी मंदिर तोड़ा गया है, उसे दोबारा बनना चाहिए। देश का कोई भी हिंदू यह नहीं कहता कि मक्का और मदीना में मंदिर है । देश के मुसलमानों को भी अयोध्या में मंदिर बनवाने के लिए आगे आना चाहिए।'' 

टॅग्स :अयोध्याअयोध्या विवादयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन