लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इस वर्ष रेलवे मार्ग पर आत्महत्या करने के 17 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:24 IST

Open in App

औरंगाबाद, नौ जून महाराष्ट्र में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के औरंगाबाद कार्यालय के अंतर्गत दक्षिण मध्य रेलवे के 140 किलोमीटर लंबे मार्ग में इस साल के पहले पांच महीनों में आत्महत्या के 17 मामले सामने आए हैं।

वहीं 2020 में पूरे साल में आत्महत्या के 19 ऐसे मामले सामने आए थे। आरपीएफ के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह रेल खंड नासिक जिले के अंकाई और जालना में बदनापुर के बीच स्थित है।

औरंगाबाद जिले में आरपीएफ के निरीक्षक अरविंद शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच रेलवे के इस मार्ग पर कुल 35 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से 19 मामले आत्महत्या के थे जबकि शेष 16 लोगों की मौत करमाड के नजदीक एक दुर्घटना में हुई थी।”

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान पिछले साल मई में मध्य प्रदेश लौटते समय रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी कामगारों को औरंगाबाद जिले के करमाड में एक मालगाड़ी ने कुचल दिया था। इस हादसे में सभी 16 कामगारों की मौत हो गयी थी।

आरपीएफ के निरीक्षक अरविंद शर्मा ने कहा, “ 2021 के शुरुआती पांच महीनों में रेलवे के इस मार्ग पर आत्महत्या करने के कुल 17 मामले सामने आए हैं जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।” रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों ने आठ ऐसे लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें घर वापस भेज दिया, जोकि आत्महत्या करने के इरादे से आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह