लाइव न्यूज़ :

असम में कोरोना वायरस के नौ नए मामले आए सामने, राज्य में कुल 100 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: May 18, 2020 11:00 IST

असम में कोरोना के 9 नए केस दर्ज किए गए हैं। नए केस को मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। संक्रमितों में नौ वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा राज्य में कोविड-19 का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 100 हो गए हैं।यह बच्चा राज्य में कोविड-19 का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है।

गुवाहाटी: असम में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 100 हो गए हैं। संक्रमितों में नौ वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरहट कस्बे के वार्ड नंबर तीन में रहने वाला एक बच्चा संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली से लौटा है। उसका जोरहट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह बच्चा राज्य में कोविड-19 का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है। इस बच्चे के अलावा तीन और नाबालिगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में तीन मामले सारुसजई पृथक केन्द्र के हैं। इनमें से दो लोग मुंबई से लौटे थे और एक व्यक्ति बिहार से लौटा है। चेन्नई से शनिवार को लौटा 28 वर्षीय एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। उसका भी जोरहट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित 55 लोगों का उपचार चल रहा है। अब तक संक्रमण के 41 मरीज ठीक हो चुके हैं, दो मरीजों की मौत हो चुकी है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए है। शनिवार रात को संक्रमण के चार अन्य मामले सामने आए थे। इनमें दो गुवाहाटी से और एक-एक मामला सोनितपुर और शिवसागर जिलों से है।

उन्होंने बताया कि चार में से दो मरीज गुवाहाटी तथा जोरहाट के पृथक केंद्रों में रह रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल के 120 प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य भेजने का बंदोबस्त किया है। 

टॅग्स :असमकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया