लाइव न्यूज़ :

असम में तीसरे चरण के चुनाव में 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ

By भाषा | Updated: April 6, 2021 23:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह अप्रैल असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर मंगलवार को करीब 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल चंद्र दास ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ तथा अधिक जानकारी मिलने पर वोट प्रतिशत में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा, “प्राप्त सूचना के आधार पर, 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।”

राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 79.93 प्रतिशत और दूसरे चरण में 80.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साउथ सलमारा जिले में सर्वाधिक 89.49 प्रतिशत, धुबरी में 89.20 प्रतिशत और बिलासीपाड़ा में 87.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीसरे चरण में कुल 337 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 25 महिलाएं भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र