लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:25 IST

Open in App

ईटानगर, 24 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 16,836 बनी हुई है। मंगलवार को एक और व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,776 हो गई।

राज्य में फिलहाल चार मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 56 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.64 फीसदी और संक्रमण दर 0.02 फीसदी तथा मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 27,760 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो