लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: March 18, 2021 11:51 IST

Open in App

ईटानगर, 18 मार्च अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,841 बनी हुई है। यहां फिलहाल दो मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 56 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 16,783 लोग राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ होने की दर और संक्रमण दर राज्य में क्रमश: 99.65 फीसदी और 0.012 फीसदी है।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में इस साल जनवरी से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से अब तक 57,445 लोगों को कोविड-19 टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?