लाइव न्यूज़ :

किसी लंबित मामले में क्या वकील अदालत, न्यायाधीश की आलोचना कर सकते हैं, इस पर विचार करेंगे: SC

By भाषा | Updated: February 7, 2019 09:22 IST

न्यायालय ने कहा कि आजकल अदालत के समक्ष विचाराधीन मामले में पेश होने वाले अधिवक्ताओं द्वारा मीडिया में बयान देना और टेलीविजन परिचर्चा में हिस्सा लेना चलन बन गया है। 

Open in App

अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ केंद्र और अटॉर्नी जनरल की अवमानना याचिकाओं पर सुनवायी कर रहे उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि क्या कोई व्यक्ति जनता की राय को प्रभावित करने के लिये किसी विचाराधीन मामले में अदालत की आलोचना कर सकता है, जिससे न्याय की प्रक्रिया में हस्तक्षेप हो सकता है।

न्यायालय ने कहा कि आजकल अदालत के समक्ष विचाराधीन मामले में पेश होने वाले अधिवक्ताओं द्वारा मीडिया में बयान देना और टेलीविजन परिचर्चा में हिस्सा लेना चलन बन गया है। 

न्यायालय ने कहा कि अदालत मीडिया द्वारा मामलों की रिपोर्टिंग के खिलाफ नहीं है लेकिन अदालत में विचाराधीन किसी मामले में पेश होने वाले अधिवक्ताओं को सार्वजनिक बयान देने से परहेज करना चाहिए। अदालत ने कहा कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है और न्यायपालिका को जनता की राय से बचाने की जरूरत है।

न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने यह टिप्पणी अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल और केन्द्र की भूषण के खिलाफ उनकी ट्वीट को लेकर दायर अवमानना याचिकाओं पर सुनवायी करते हुए की। भूषण ने अपने ट्वीट में कहा था कि सरकासर ने लगता है शीर्ष अदालत को गुमराह किया है और शायद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति की बैठक का गढ़ा हुआ ब्योरा सौंपा है। 

उच्चतम न्यायालय ने भूषण से तीन सप्ताह में जवाब मांगा जो कि अदालत कक्ष में मौजूद थे और उन्होंने नोटिस स्वीकार किया। पीठ ने कहा कि वह इस बड़े सवाल पर विचार करेगी कि क्या कोई वकील या कोई अन्य व्यक्ति न्यायालय के विचाराधीन किसी मामले की आलोचना कर सकता जिससे जनता की राय प्रभावित हो।

पीठ ने कहा कि न्यायालय की आलोचना भी न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया में हस्तक्षेप हो सकता है। पीठ ने इस मामले को आगे सुनवाई के लिये सात मार्च को सूचीबद्ध किया है। भूषण ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया था कि नागेश्वर राव की नियुक्ति के मामले में केन्द्र ने वेणुगोपाल के माध्यम से शीर्ष अदालत को गुमराह किया। 

वेणुगोपाल ने कहा कि जब पूर्व अंतरिम सीबीआई निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाला मामला लंबित था, भूषण ने सार्वजनिक बयान देकर कहा था कि सरकार ने एक गढ़ा हुआ दस्तावेज पेश करके अदालत को कथित रूप से गुमराह किया है। 

वेणुगोपाल ने भूषण के एक फरवरी के ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह मुझे प्रभावित करता है क्योंकि दस्तावेज मैंने अदालत में पेश किये। वह (भूषण) सार्वजनिक रूप से यह नहीं कह सकते कि ये गढ़े हुए दस्तावेज हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह मांग कर रहा हूं कि इस पर रोक लगायी जानी चाहिए। यह लंबित मामला है। कोई भी अदालत के समक्ष विचाराधीन किसी मामले में बयानबाजी नहीं कर सकता। यह बिल्कुल सही समय है कि अदालत इस मामले का समाधान करे। यद्यपि मैं अपने काबिल दोस्त (भूषण) के लिए सजा की मांग नहीं कर रहा हूं लेकिन इस पर रोक लगनी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि इस मामले में पेश हो चुके वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने एक लेख लिखा है कि कोई अवमानना का मामला नहीं बनता। ‘‘क्या यह उचित है?’’ 

न्यायमूर्ति मिश्रा ने स्वयं द्वारा दिये गए फैसले का उल्लेख किया और कहा कि यद्यपि उन्होंने बार की स्वतंत्रता बरकरार रखी लेकिन वेणुगोपाल, फली एस नरीमन और के परासरन जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यह देखना चाहिए कि आसपास क्या हो रहा है।

केंद्र के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मुद्दा मीडिया के माध्यम का नहीं है और वकीलों में जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए कि वे क्या बयान देते हैं।  पीठ ने कहा कि मीडिया को जानने का अधिकार है लेकिन न्याय में बाधा नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे