लाइव न्यूज़ :

आंध्र में बस नदी में गिरी, नौ की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:41 IST

Open in App

अमरावती, 15 दिसंबर आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस पश्चिम गोदावरी जिले में जंगारेड्डीगुडेम के करीब बुधवार को नदी में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें बस का चालक भी शामिल है।

हादसे में जख्मी हुए कम से कम 12 मुसाफिरों को जंगारेड्डीगुडेम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को एलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

आरटीसी और राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बस का कंडक्टर और कई अन्य यात्री बच गए हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बस में 45 यात्री सवार थे और दो चालक दल के सदस्य थे।

पश्चिम गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने एलुरु से फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना के असवरापेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रही थी।

बस चालक ने जलेरू नदी के ऊपर बने पुल पर विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से बचने के लिए अपना रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन वह बस से नियंत्रण खो बैठा।

शर्मा ने कहा, “बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हमने अब तक नौ शव बरामद किए हैं, जिनमें पांच महिला यात्री और चालक अप्पा राव शामिल है।”

इस बीच, राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

परिवहन मंत्री पी वेंकटरमैया (नैनी) ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी।

राज्यपाल बी.बी. हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पश्चिम गोदावरी के जिला कलेक्टर कार्तिकेय मिश्रा को घायल यात्रियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस शैलजानाथ और भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा