लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार छठे दिन संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:23 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, एक फरवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले छह दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,994 है। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश में चार मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,928 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां 31 जनवरी को टीका लगाने के सत्र का आयोजन नहीं हुआ क्योंकि इसी दिन पल्स पोलियो 2020-21 राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत हुई। यहां अब तक 2,844 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।

यह द्वीपसमूह अपनी प्राकृतिक संदुरता के लिए मशहूर है और संक्रमण का पहला मामला यहां 10 जून, 2020 को सामने आया। वहीं 27 जुलाई को एक मरीज की मौत हो गई, जो संक्रमण से मौत का यहां का पहला मामला था।

केंद्र शासित प्रदेश में दैनिक कारोबारी और पर्यटन गतिविधियां बहाल होने के बाद प्रशासन महामारी से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोलकाता या चेन्नई से विमान या जहाज के जरिए यहां पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलता है।

कोविड-19 की वजह से यहां का पर्यटन उद्योग खासा प्रभावित हुआ लेकिन अब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं और सभी मुख्य पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos